गभाना: गोरना रसीदपुर में हुई फायरिंग मामले में 28 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 9 को भेजा जेल
गभाना क्षेत्र के गांव गोरना रसीदपुर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुराने विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था, जिसके बाद कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ गभाना महेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया था।