चलते जा ऐ मुसाफिर, एक दिन मंजिल भी मिल जाएगी,
आज तेरी मेहनत ही कल तेरी पहचान बन जाएगी।
रास्ते में मुश्किलें आएंगी, तुझे गिराने के लिए,
मगर तेरी हिम्मत ही काफी है, हर मुश्किल को हराने के लिए।
रख हौसला अपने दिल में, तू कभी हार मत मानना,
वक्त चाहे कितना भी कठिन हो, अपने सपनों को मत छोड़ना।
आज भले ही तन्हा है तू, कल कारवां बन जाएगा,
बस चलते रह ऐ मुसाफिर, एक दिन तेरा भी वक्त आएगा। ❤️✍️