बंडा: नगर के वार्ड नौ मे छत के ऊपर धूप ले रही थी मॉनिटर लिजर्ड , स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू
Banda, Sagar | Jun 18, 2026 नगर के वार्ड नौ में स्नैक कैचर ने छत के ऊपर बैठकर धूप ले रही मॉनिटर लिजर्ड का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे खेल रहे बच्चों की नजर वार्ड नौ के एक घर की छत के ऊपर धूप सेक रहे मॉनिटर लिजर्ड पर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना स्नैक कैचर सनी पाण्डेय को दी गई। स्नैक कैचर ने मॉनिटर लिजर्ड का रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।