बरेली: बरेली में गैस चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, पाइपलाइन काटकर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गैस चोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पाइप नेचुरल गैस यानी PNG लाइन को अवैध तरीके से जोड़कर महीनों से गैस चोरी की जा रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के सीनियर मैनेजर जितेंद्र गौतम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि पीरबहोड़ा इलाके में बंद पड़े गैस कनेक्शनों को प्लास्टिक