खंडवा नगर: एक ही गांव से उठीं चार अर्थियां, खंडवा में चार दोस्तों की मौत से छाया मातम
जिन कंधों पर कल बारात में नाचने की जिम्मेदारी थी, आज उन्हीं कंधों पर दोस्तों की अर्थी थी। रविवार शाम ग्राम लुन्हार के पास कार दुर्घटना में चार घरों के सपनों का अंत हो गया। मोहित, पुष्पक और ऋतिक की सांसें तो मौके पर ही थम गई थीं, लेकिन रविवार देर रात चौथे दोस्त पवन ने भी इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब पूरा गांव सिर्फ घायल युवक सावन के लिए दुआएं मांग रह