आज दिनांक-15.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अरेराज के पर्यटकीय विकास के लिए कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुराना अंचल कार्यालय के पास बन रहे पर्यटक भवन, पोखरा का सौन्दीकरण एवं तिलाई नदी पर दो पैदल पुल का निमार्ण एवं केडिया धर्मशाला तथा चहारदिवारी निमार्ण का स्थल निरीक्षण किया गया।
यहाँ पर बताया गया कि पुराना अंचल कार्यालय के पास निमर्णाधीन धर्मशाला के भू-तल के छत का सेन्ट्रींग का कार्य प्रारंभ है। कार्य अभियंता को संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया । साथ ही उसी भूखण्ड में अवस्थित पोखरा सौंन्दीकरण हेतु दो साईड से पाईलिंग का काम प्रारंभ हुआ है। संवेदक अभियंता को निदेशित किया गया है कि सौंदीकरण का कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें।
यहां पर पुराना पर्यटन होटल का निरीक्षण किया गया। कार्य अभियंता के द्वारा बताया गया की पुराना पर्यटक होटल का सौंदर्यीकरण अगले चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवता की जाँच समय समय पर करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, अरेराज एंव कार्यपालक पदाधिकारी, अरेराज को निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026