देवबंद: नागल के गांव सलेमपुर में पक्के मकान की छत भरभराकर गिरी, हादसे में 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की हुई मौत
नागल क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक जर्जर मकान की छत गिरने से 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की मौत हो गई।घटना सोमवार सुबह 6 बजे उस समय हुई जब युवती बरामदे में सो रही थी तभी लेंटर का जर्जर हिस्सा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। परिजन और ग्रामीण उसे मलबे से निकालकर नागल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।