नानपारा: नानपारा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर अफवाहों के कारण बढ़ी भीड़, जिला पूर्ति अधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
नानपारा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर तेल लेने को लेकर उमड़ी भारी भीड़ के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं लाइन में लगकर लोग अपने बारी का इंतजार करते देखे गए इस संबंध में भवखारा असवाल मोहम्मदपुर डिहवा बाबागंज नानपारा सहित काफी पेट्रोल पंपों पर लाइन देखी गई किसान गेहूं थ्रेसरिंग तथा मक्के की फसल में पानी देने को लेकर काफी परेशान हैं