जशपुर: बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय व कृषि मंत्री के साथ हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल के ग्राम बगिया पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे। शुक्रवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।