जनगणना अभियान शुरू हो चुका है आप सभी जनगणना में अपनी सही जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, अर्थात जनगणना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और स्वगणना दर्ज करें, सबसे पहले राज्य का नाम चयन करें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें आपके मोबाइल पर आयी ओटीपी दर्ज कर बैरीफाई करे और लोकेशन मैप पर अपने घर की सही लोकेशन क्लिक करें, उसके बाद पूछे जाने वाले सवाल के उत्तर दर्ज करें, और सम्मिट करते ही आपकी आईडी क्रमांक आपको मैसेज से मिल जाएगा जिसे आप सुरक्षित कर लें, गणना कर्ता जब आपके यहा आए उसे यही नंबर बता दीजिए आपकी जनगणना पूर्ण हो जाएगी, यह पूरा डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा अन्य किसी व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकेगा,
यह अभियान आज 16 नवंबर से शुरू हुआ है और 30 नवंबर तक चलेगा, धन्यवाद
Budaun, Budaun | Nov 17, 2026