अमरिया ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर नोटिस को लेकर आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों को फॉर्म-6 भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।