बिंदकी: बकेवर-बैठका मार्ग पर जगदीशपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल, बहन गंभीर रेफर
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के बकेवर-बैठका मार्ग में जगदीशपुर के समीप मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मधु देवी उम्र 20 वर्ष पुत्री चंद्रपाल व उनके भाई ईशु उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी कृपालपुर बिंध्या थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को 12 बजे सीएचसी मे भर्ती कराया गया।