हनुमना: कैलाशपुर गांव में चोरों का आतंक, घर के सामने से दो मोटर पंप चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान को निशाना बनाते हुए घर के सामने लगे दो मोटर पंप चुरा ले गये। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ पटेल पुत्र रामाधार पटेल अपने घर के भीतर मौजूद थे। बताया जाता है कि घटना के समय उनकी तबीयत खराब थी जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के बाहर लगे दोनों मोटर पंप पर हाथ साफ कर दिया।