पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 27फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 29अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।