बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अभिनेता मुस्ताक खान अपहरण मामले में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 20, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मंडावर मार्ग स्थित मालन नदी के पुल पर ₹25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आकाश उर्फ गोला ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान का अपहरण किया था। और उससे रकम हड़प ली थी। पुलिस की गोली से आकाश उर्फ गोला घायल भी हुआ है।