परसिया: वार्ड सात में एक सप्ताह से नल नहीं आने पर नागरिकों ने पंप हाउस में ताला लगाकर दो घंटे धरना दिया
। नगर के वार्ड क्रमांक सात के पंप हाउस में नल नहीं आने से नाराज नागरिकों ने ताला लगा दिया। शनिवार को दो बजे हुए इस घटनाक्रम के कारण दो घंटे तक पंप हाउस में ताला लगा रहा। वार्ड पार्षद संतोष डेहरिया ने नागरिकों से बात कर सीएमओ से चर्चा की। रविवार को नल खोलने के आश्वासन पर धरना खत्म कर पंप हाउस का ताला खोला गया। वार्ड सात में एक सप्ताह से नल नहीं आए थे।