गुना नगर: रामपुर कालोनी: रात में गुटखा खाने की तलब लगी तो राजश्री पुड़िया के बदले खाली चूहा मर दावा हालत गंभीर
बमौरी थाना क्षेत्र की रामपुर कॉलोनी में बिजली गुल होने के दौरान अंधेरे में 18 वर्षीय सुनील सपेरा ने गुटखा समझकर गलती से चूहा मार दवा खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।