शाहजहांपुर: जमीन की फर्जी बिक्री के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में रोजा पुलिस की कार्रवाई, भेजा जेल
शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने भूमि की धोखाधड़ीपूर्वक बिक्री के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरेली निवासी रामपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि उनकी भूमि को धोखाधड़ी कर अन्य व्यक्ति के नाम बेच दिया गया था। इस संबंध में थाना रोजा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।