खागा: किशनपुर में मानसिक रूप से ग्रसित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव फांसी के फंदे में लटका मिला, परिजनों का हाल बेहाल
Khaga, Fatehpur | Apr 11, 2026 फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा डेरा मजरे महावतपुर असहट गाँव में शुक्रवार की रात युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पिपरा डेरा मजरे महावतपुर असहट गांव निवासी लुकुवा निषाद के 25 वर्षीय पुत्र रामपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।