नकुड: सरसावा में महर्षि कश्यप और बाबा कालू महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया
सरसावा मे श्री महर्षि कश्यप समाज सेवा आश्रम ट्रस्ट सरसावा के तत्वावधान में रविवार को भगवान महर्षि कश्यप जी एवं गुरु बाबा कालू महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः हवन-पूजन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।