गोला: गोला क्षेत्र के युवक को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, कैण्ट में पुलिस-एएनटीएफ की कार्रवाई में तीन आरोपी दबोचे गए
Gola, Gorakhpur | May 31, 2026 गोरखपुर के कैण्ट थाना क्षेत्र में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी सत्यम शुक्ला भी शामिल है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से गांजा बरामद किया, जिसे तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था।