मिर्ज़ापुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौंधा कचार में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर पटाखा फोड़कर मनाया जश्न
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा कचार में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर पटाखा फोड़कर जश्न मनाया। मझवा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को जीत मिली है। शनिवार की शाम 5:00 बजे कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर पटाखा फोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।