मिर्ज़ापुर: भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को लगभग 5 हजार मतों से हराया, पॉलिटेक्निक में हुई घोषणा
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को लगभग 5000 वोटो से हराकर मझवा विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि लगभग 5000 मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अन्य मौजूद रहे।