मिर्ज़ापुर: बेलवन गांव की महिला की एक लाख की भैंस तीन युवकों ने चुरा ली, पड़री कोतवाली नहीं कर रही कार्रवाई
पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव की महिला ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर गांव के तीन युवकों पर भैंस चुराने का आरोप लगाया। कहा कि उसकी आंखों के सामने ही उसकी भैंस जिसकी कीमत ₹100000 थी, तीनों चुरा ले गए। पड़री कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।