भोरे: भोरे में प्रेमी के हाथ में हथकड़ी देख प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ किया विरोध, पुलिस ने बचाया
भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में उसे समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवति अपनी प्रेमी के हाथ में हथकड़ी देख विरोध में एक मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। इस हाई वोल्टेज ड्रामा से वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग और पुलिस समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 की बताई जा रही है।