भीतरगांव विकास खंड के सीमावर्ती असेनिया गांव में बीते 3 वर्ष पहले ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बनाई जाने वाली पानी टंकी के पिलर तैयार किए गए थे। इसके बाद से ठेकेदार गायब है। परिसर में सोलर पैनल भी लगा दिए गए हैं लेकिन टंकी का ओवर टैंक हेड न बनने से अभी गांव में सप्लाई ठप पड़ी हुई है। एसडीएम ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया प्रकरण की जांच कराई जा रही है।