लहरपुर: लहरपुर में शासन द्वारा नामी सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में पालिकाध्यक्ष को सूचना न देने पर ईओ को मिली नोटिस
सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष जावेद अहमद ने अधिशासी अधिकारी लहरपुर को नोटिस दी है कि, शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के परिसर में विगत शुक्रवार को आयोजित किया गया था जिसकी सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई जिसके चलते कार्यक्रम को और अधिक भव्य ढंग से आयोजित नहीं किया जा सका।