अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 6 पी में निर्माणधीन श्री हरिओम गौशाला में बैठक का आयोजन हुआ
अनूपगढ़ के गांव 6पी में निर्माणाधीन श्री हरिओम गौशाला में आज शुक्रवार शाम 7 बजे ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी शमशेर सिंह ने बताया कि बैठक में निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि गौशाला के निर्माण को लेकर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है और निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।