कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी हुई लापता, केस दर्ज
कुंडा इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी भांजी ननिहाल आई थी। 27 जुलाई को अचानक लापता हो गई ।खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा। एएसपी संजय राय ने बताया की पीड़ित मामा की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है।