राजातालाब: मिर्जामुराद में सड़क बनी पार्किंग, हादसों को मिल रहा न्योता
मिर्जामुराद में सड़क बनी पार्किंग, हादसों को मिल रहा न्योता वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र खजुरी चौकी के पास नेशनल हाईवे-19 पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भी सड़क के किनारे ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं।