बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने पीट कर किया घायल मामले की पुलिस से शिकायत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया जिससे वह बुरी तरीके से लहुलुहान हो गया। मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने व्यक्ति को बेरहमी से पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश में जुट गई है