हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास पलटी बैटरी रिक्शा में बैठे युवक को लगी चोट, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास अचानक एक बैटरी रिक्शा पलट गई। बैटरी रिक्शा में बैठा हुआ एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सर से खून निकलता देख ड्यूटी करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उसे उठाकर तुरंत दूसरी बैटरी रिक्शा में बैठकर नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इतना ही नहीं दरोगा प्रदीप कुमार और सिपाही शेर सिंह ने उसका इलाज भी कराया।