गुना नगर: मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में ऐतिहासिक होगा पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव हर पात्र की होगी पांच पांच की संख्या
गुना शहर में जैन समाज का पंचमुखी पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव ऐतिहासिक होने वाला है। मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान जैन समाज के इतिहास में पहली बार गुना में ऐसा आयोजित होगा। इसमें सभी प्रमुख पात्रों की संख्या 5 5 होगी गुना नसियाजी में विराजमान मुनि श्री सुधा सागर महाराज के प्रतिदिन प्रवचन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।