सिमडेगा: गांजा तस्करी मामले में उड़ीसा की महिला गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
सिमडेगा: शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस ने टीटांगर थाना के अवैध गांजा तस्करी मामले में उड़ीसा निवासी महिला आरोपी ज्योशना डोरा उर्फ सिमरन चौधरी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। जांच में खुलासा हुआ कि वह मुख्य आरोपी बिनय बिरेन्द्र कुल्लू को गांजा उपलब्ध कराती थी। मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य की तलाश जारी है।