पलिया: पलिया सीएचसी में युवाओं और थारू जनजाति को नशे से बचाने के लिए संगोष्ठी, 74 नशे से पीड़ित युवकों का चल रहा इलाज
देश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने और समाज को नशामुक्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त की और अपने विचार व्यक्त किए।