अजीतमल: मुडैना रूपशाह में भागवत कार्यक्रमों में ढोलक बजाने वाले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के मुडैना रूपशाह गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के दलापुरा-अमरोर गांव निवासी विपिन कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल भागवत एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में ढोलक बजाने का