झाझा: सहिया गांव में बाइक के आगे कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Jhajha, Jamui | Dec 26, 2025 शुक्रवार की सुबह 10 बजे झाझा थानाक्षेत्र के सहिया गांव में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद