सेपउ: ग्राम पंचायत सैंपऊ में निर्माण कार्यों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, निजी जमीनों पर खर्च हुए लाखों, अब होगी वसूली
Sepau, Dholpur | May 27, 2026 ग्राम पंचायत सैंपऊ में निजी खातेदारी भूमि पर कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिला परिषद धौलपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जांच में वित्तीय अनियमितता और राजकोष के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से 84 लाख 57 हजार 831 रुपए की वसूली के आदेश जारी किए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी द