बरेली: बरेली में ज़मीन के फर्जी बैनामे का मामला, किसान ने धोखाधड़ी के खिलाफ एसएसपी से न्याय की लगाई गुहार
बरेली जिले के फरीदपुर तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी ही कृषि भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी गाटा संख्या 232, रकबा लगभग 0.579 हेक्टेयर भूमि में उसके आधे हिस्से को किसी ने धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया। पीड़ित के अनुसार, जब उसे इस मामले की जानकारी मिली तो वह सब-रजिस