रायबरेली: गढ़ी मुतवल्ली गांव में 30 वर्षों से कब्जे की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
Raebareli, Raebareli | Jun 25, 2026
भदोखर थानाक्षेत्र के,गढ़ी मुतवल्ली गांव में कब्जे की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले को लेकर,गुरुवार को पीड़ित महिला ने,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।पीड़ित महिला का कहना है कि 30 वर्षों से इस जमीन पर रह रही है।लेकिन अब पास के ही रहने वाले विपक्षी इस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। और विरोध करने पर,जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।