रफीगंज: बिहार में पकडौआ विवाह का दौर गया, अब पकडौआ बन रहा है मंत्री, NDA पर संदीप सिंह समदर्शी ने साधा निशाना
बिहार में एनडीए घटक दल के बंफर जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार नीतीश कुमार ने विगत गुरुवार को शपथ ली। इस क्रम में RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद के लिए शपथ लिया। शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे संदीप सिंह समदर्शी ने कहा कि सबसे बड़ा परिवारवाद एनडीए में हो रहा है। उपेंद्र कुशवाहा बेटे को पड़कर मंत्री बना दिया।