सदर: प्रयागराज के एयरपोर्ट क्षेत्र में बेकाबू बाइक की टक्कर से युवक की मौत, 32 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
Sadar, Allahabad | Jul 9, 2026
प्रयागराज के एयरपोर्ट क्षेत्र में बेकाबू बाइक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में 32 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक की मां की ओर से तहरीर देकर पुलिस को बताया गया है कि जिस बाइक ने उनके बेटे की जान ली, वह रेसर बाइक थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।पुलिस के अनुसार शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी विजमा देवी ने तहरीर दी है।