चरपोखरी: सेमराव गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमाराव गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। परिजन के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने चेकअप का मृत्यु घोषित कर दिया है। घटना के बाद पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है। घटना के बाद सभी का रो-रो कर बुरा हाल हुआ था।