रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने तिहरे हत्याकांड में दोषी तीन नक्सलियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने तिहरे हत्याकांड में दोषी तीन नक्सलियों को,गुरुवार दोपहर 3 बजे उम्रकैद की सजा सुनाई है,कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 30 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है,अर्थदंड नही देने पर सभी दोषियों को 4-4 माह की अतिरिक्त कैद की सजा भी भुगतनी होगी। न्यायालय ने यह भी कहा है कि दोषियों द्वारा जेल में बितायी अवधि सजा में ही समाहित होगी।