हाथरस: जनपद न्यायालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 70,800 वादों के निस्तारण का लक्ष्य तय
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वाधान में जनपद न्यायालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा विधिवत रूप से रिविन काटकर एवं मां सरस्वती के छवि चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।