मेरठ: मुंडारी थाना क्षेत्र में 7 माह के बच्चे का शव कब्र से निकला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज
Meerut, Meerut | Jun 11, 2026 मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में सात माह के मासूम रुद्राक्ष की मौत का मामला बुधवार को नए मोड़ पर पहुंच गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर बच्चे का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पिता अमित तोमर और दादा मनोज समेत परिवार के लोग भावुक हो गए।