ऊंचाहार: खुर्रमपुर स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में नीम का पेड़ काटने का मामला, अध्यक्ष ने की शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खुर्रमपुर स्थित साधन सहकारी समिति के परिसर में खड़े नीम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है, समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है।अध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से खड़े नीम के पेड़ को गाँव के एक व्यक्ति द्वारा चोरी से काटकर लकड़ी उठा ले जाई गई है।शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू दी है।