अकबरपुर: जनपद स्तर पर 39 आंगनबाड़ी केन्द्रों और 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का हुआ लोकार्पण, 5 को दिया गया नियुक्ति पत्र
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती पूनम शंखवार विधायक रसूलाबाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।