बांधवगढ़: उमरिया जिले में हाईस्कूल हिन्दी द्वितीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 10 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
उमरिया जिले में हाईस्कूल हिन्दी विषय की द्वितीय परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 129 विद्यार्थियों में से 119 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन निरीक्षण किया गया। सीईओ जिला एवं नोडल अधिकारी मौजूद रहें ।