मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू को सौगात, डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन को नियमित मंजूरी: सांसद विष्णुदयाल राम
पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित डालटनगंज एवं गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन (धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस) को अब नियमित परिचालन की स्वीकृति मिल गई है। ट्रेन संख्या 13379/13380 पहले ट्रायल के रूप में स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित की जा रही थी, जिसे अब रेलवे बोर्ड ने नियमित रूप स